Search

 
 
 

धनबाद : आईआईटी-आईएसएम के धनबाद मास्टर प्लान की केंद्र सरकार की टीम ने की तारीफ़

 
दो दिवसीय दौरे पर आई थी टीम, प्रोजेक्ट को ई-गवर्नेंस के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया नामांकित
Dhanbad : केंद्र सरकार की विशेषज्ञ टीम ने आईआईटी-आईएसएम के धनबाद के लिए बनाए गए मास्टर प्लान- 2030 की तारीफ की है. इस्पात मंत्रालय के अवर सचिव अशोक शर्मा के नेतृत्व में टीम 18 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर आईआईटी-आईएसएम आई थी.

     शर्तों के साथ धनबाद नगर निगम को मुफ़्त दिया जाएगा डेटाबेस

संस्थान के उप निदेशक प्रो.धीरज कुमार ने टीम को मास्टर प्लान की बारीकियों से अवगत कराया. कहा कि इस मास्टर प्लान से टाउन प्लानिंग में सुविधा मिलेगी. भू-धंसान वाले क्षेत्रों की मैपिंग किया जाना महत्वपूर्ण कार्य है. ऐसा करने से योजनाकारों को टाउन प्लानिंग बनाने में सुविधा होगी. उन्होंने आगे कहा कि आईआईटी-आईएसएम विशेषज्ञों द्वारा तैयार धनबाद मास्टर प्लान का डेटाबेस धनबाद नगर निगम को इस शर्त पर मुफ्त प्रदान किया जाएगा कि यह सभी हितधारकों को भी प्रदान किया जाए.

      ई-गवर्नेंस के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामांकित

पहले दौर की स्क्रीनिंग के बाद आईआईटी-आईएसएम के प्रोजेक्ट को ई-गवर्नेंस के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है. टीम के दूसरे दौरे में चयन का रास्ता साफ हो जाएगा. टीम के समक्ष मास्टर प्लान का पीपीपी प्रजेंटेशन दिया गया. इस दौरान धनबाद नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी एके सामंत की अगुवाई में प्रतिनिधि भी मौजूद थे. प्रतिनिधियों में कार्यपालक अभियंता कॉर्नेलियस मुर्मू, शहरी आधारभूत ढ़ांचा विशेषज्ञ अमनदीप समेत अन्य शामिल थे. दो दिवसीय दौरे में टीम ने आईआईटी-आईएसएम के विभिन्न प्रयोगशालाओं समेत संस्थान में उपलब्ध अनुसंधान सुविधाओं को भी देखा.

     चार सदस्यीय टीम ने तैयार किया है मास्टर प्लान

मास्टर प्लान को माइनिंग इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रो. वसंत गोविंद कुमार विल्लुरी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने तैयार किया है. टीम में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रो.श्रीनिवास पसुपुलेटी, पर्यावरण विज्ञान इंजीनयरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर प्रो.एसआर समादार और डॉ.सतीश कुमार शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-putting-up-the-danger-signboard-is-a-well-planned-conspiracy-by-bccl-ragini-singh/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : डेंजर का साइनबोर्ड लगाना बीसीसीएल की सोची समझी साजिश : रागिनी सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही