Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:संस्कार युक्त शिक्षा से होगा भावी पीढ़ी का चरित्र निर्माण : महेंद्र कुमार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जेसी मल्लिक रोड में विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा से जुड़े अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के उच्च शिक्षा संवर्ग के राष्ट्रीय प्रभारी महेंद्र कुमार ने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा के जरिये भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण, कौशल विकास तथा उद्यमिता के लिए तैयार करना नई शिक्षा नीति का मूल उद्देश्य है. शिक्षकों से अनुरोध किया कि वे नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को इस तरह शिक्षित-प्रशिक्षित करें कि उन्हें अपने देश और उसकी संस्कृति पर पर गर्व हो. बैठक को महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ राजकुमार चौबे ने भी संबोधित किया. संगठन विस्तार एवं महासंघ की ईकाई के गठन की जिम्मेवारी डॉ भगवान पाठक और डॉ अनिल कुमार सिंह को दी गई. बैठक में डॉ कृष्ण मुरारी सिंह, जन्मेजय कुमार दुबे, रमाकांत सिंह, डॉक्टर मुकुन्द रविदास, रूपेश कुमार सिंह एवं समीर कुमार मौजूद थे. बैठक का संचालन महासंघ की धनबाद इकाई के महासचिव डॉ मनोज कुमार तिवारी ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही