Search

 
 
 

धनबाद:  मुखिया ने विद्यासागर कॉलोनी में नाली निर्माण का किया शिलान्यास

 
कॉलोनी के लगभग 50 घरों को पानी निकासी में होगी सहूलियत
Nirsa : निरसा उत्तर पंचायत के मुखिया दिनेश सिंह ने शुक्रवार 28 जुलाई को विद्यासागर कॉलोनी में 4 लाख 99 हजार 100 रूपये की लागत से नाली निर्माण का शिलान्यास किया. ग्रामीणों ने बताया कि पक्का नाली नहीं रहने के कारण लोगों को पानी निकासी में लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मुखिया को लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया था, जिसके बाद नाली निर्माम की योजना को मंजूरी मिली. मुखिया दिनेश सिंह ने कहा कि यहां नाली निर्माण हो जाने से करीब 50 घरों को इसका लाभ मिलेगा. नाली नहीं रहने के कारण यहां के लोग कचरे के जमावड़े में जीवन जीने को विवश थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-charu-mazumdar-remembered-on-51st-martyrdom-day/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : 51वें शहादत दिवस पर चारु मजुमदार को किया गया याद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही