Search

 
 
 

धनबाद:  सशिमं श्यामडीह के बच्चों ने रैली निकाल दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

 

ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में आती है जागरुकता :  प्राचार्य

Katras :   सीबीएसई एवं परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार 18 जुलाई को सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के बच्चों ने जागरुकता रैली निकालकर लोगो को जागरूक किया. बच्चों ने बाइक व कार सवार को यातायात नियमों से अवगत कराया. रैली में विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व इस अभियान के जरिये संदेश दिया कि यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं में कमी आती है. बच्चों ने बताया कि बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं, चलते समय मोबाइल पर बात न करें. कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें एवं वाहन की गति सीमा कम रखें. सड़क पर लगे संकेतों को जरूर देखें व उनका अनुपालन करें. रैली विद्यालय परिसर से निकली व कोल डंप कॉलोनी होती हुई पुनः विद्यालय वापस आ गई. रैली में कक्षा 8, 9 एवं 10 के बच्चों ने भाग लिया. प्राचार्य अभिमन्यु कुमार ने बताया कि में तरह के कार्यक्रम से जागरूकता आती है और बच्चे अपने अभिभावकों को भी सचेत करते रहते हैं. विद्यालय के सचिव विक्रम राजगढ़िया ने रैली में शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन किया. रैली में विद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य, आचार्य, दीदी जी एवं कर्मियों ने भाग लिया. गौतम शर्मा, पूनम तिवारी, जटाशंकर मिश्रा, सुनील सिंह, प्रेमनाथ मिश्रा, पूनम सिंह, संगीता मंडल आदि अभियान में शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही