Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बाल सुधार गृह के बच्चों ने कहा- सुधरने का एक मौका मिलना चाहिए

Dhanbad : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. दिव्या गुप्ता 10 मई को धनबाद पहुंचीं. उन्होंने बरमसिया स्थित बाल संप्रेषण गृह (बाल सुधार गृह) का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हें कई अनियमितताएं मिलीं. बाल सुधार गृह में रह रहे बच्चों ने डॉ. दिव्या गुप्ता से कहा कि उनलोगों ने अपराध तो किया है, लेकिन भविष्य सुधारने के लिए दुबारा मौका मिलना चाहिए. डॉ. गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आयोग को देश भर के सभी संप्रेक्षण गृहों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है. इसी के तहत उनका यह दौरा हुआ है. यहां बाल संप्रेक्षण गृह में कई अनियमितताएं पाई गईं. कर्मचारियों को अपने दायित्व के बारे में जानकारी तक नहीं है. उनमें  संवेदनशीलता की भी कमी है. इसके साथ ही कई अन्य कमियां भी मिली हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है. इसकी रिपोर्ट वह धनबाद के डीसी संदीप सिंह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्राचार के माध्यम से दी जाएगी. हालांकि, अनियमितताओं के बारे में स्पष्ट जानकारी देने से उन्होंने साफ मना कर दिया. आयोग की सदस्य ने सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर नहीं होने पर भी सवाल उठाया. कहा कि सरकारी दफ्तरों में मुख्यमंत्री के साथ ही राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की तस्वीर अनिवार्य रूप से होनी चाहिए. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेहा कश्यप, जिला बाल संरक्षण अधिकारी साधना कुमारी, जेसीबी की सदस्य पूनम सिंह, सीडब्ल्यूसी के उत्तम मुखर्जी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-children-gave-a-presentation-on-tagores-birth-anniversary-at-swami-vivekananda-school/">धनबाद

: स्वामी विवेकानंद स्कूल में टैगोर की जयंती पर बच्चों ने दी प्रस्तुति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही