Search

 
 
 

धनबाद :  नागरिक समिति ने किया एसएनएमएमसीएच के नये अधीक्षक का अभिनंदन

 

मरीजों की सेवा में खरा उतरने का करेंगे प्रयास :  डॉ अनिल कुमार

Govindpur : एसएनएमएमसीएच धनबाद के नए अधीक्षक डॉ अनिल कुमार का गोविंदपुर में मंगलवार 1 अगस्त को सामाजिक संस्था अभिनंदन किया. इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार ने कहा कि एसएनएमएमसीएच कोयलांचलवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दे, इसका वह ख्याल रखेंगे. अस्पताल की साफ-सफाई एवं मरीजों को सुविधा मुहैया कराना उनका लक्ष्य है. विभाग ने उन्हें कोयलांचल के मरीजों की सेवा का जो मौका दिया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे. इस अवसर पर नागरिक समिति के अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने कहा कि डॉ अनिल कुमार गोविंदपुर के पहले चिकित्सक हैं, जिन्हें इस अस्पताल का अधीक्षक बनने का गौरव प्राप्त हुआ है. इस अवसर पर अधिवक्ता जया कुमार, समिति अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, आनंद जायसवाल, मोइन अंसारी, जयप्रकाश मिश्रा, आरसी मिश्रा, मदन चंद्र दसौंधी,  अनूप साव, अनिल कुमार साव, मोबिन अंसारी, संजय साव, याकूब अंसारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही