Search

 
 
 

धनबाद : नागरिक समिति ने किया मैट्रिक-इंटर के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित

 

समारोह में गणमान्य अतिथियों ने प्रतिभावान छात्रों का हौसला बढ़ाया

 Govindpur:  सामाजिक संस्था नागरिक समिति ने शुक्रवार 30 जून को हरदेवराम स्मृति भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया. समारोह में मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 125 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्कूली बैग देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि बीडीओ संतोष कुमार ने कहा कि समिति का यह कार्य सराहनीय है. इससे प्रतिभावान बच्चों का हौसला बुलंद होता है. विशिष्ट अतिथि पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि शहरी बच्चों को कई संस्थाएं सम्मानित करती हैं, परंतु पहली बार ग्रामीण विद्यार्थियों को समिति ने सम्मानित किया है. संरक्षक गुरुचरण सिंह शेरा एवं पूर्व अध्यक्ष शरत दुदानी ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया. अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने कहा कि गोविंदपुर क्षेत्र के निर्धन एवं मेधावी बच्चों की पढ़ाई में समिति हर संभव मदद करेगी. प्रतिभाओं को निखारने में समिति आगे रहेगी. संयोजक मथन चंद्र दसौंधी ने संचालन किया, जबकि सह संयोजक रामचंद्र मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन व ओमप्रकाश बजाज ने स्वागत भाषण किया. सम्मान पानेवालों में लायंस क्लब अध्यक्ष राजेश जायसवाल, किशन अग्रवाल, जय प्रकाश मिश्रा, आनंद जायसवाल, जितेश जायसवाल, संजय साव, अनूप साव, मोइन अंसारी, विष्णु कुमार सिन्हा, हिरेन मंडल, डॉ आरके शर्मा, विपिन कुमार रजक, जहीर अंसारी, बाबू भगत, तालेश्वर साव, सोमित कुमार दत्त , महबूब आलम आदि ने भी पुरस्कार वितरित किए. सम्मानित होने वालों में इंटर साइंस की जिला टॉपर प्रियंका सिन्हा, नीतू दत्ता, शीतल कुमारी , लक्ष्मी कुमारी, अमन कुमार सिंह, मंजर अहमद, लवली प्रिया, पूजा कुमारी, कामना कुमारी तथा मैट्रिक के दीपक महतो, राहुल महतो, शिवम गुप्ता, उज्जवल गोराई, सौरभ सेन, निशा वर्मा, मुस्कान खातून समेत 125 विद्यार्थी शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही