Search

धनबाद : कंपनी ने काको मठ के पास नदी में जमा किए मिट्टी-पत्थर के ढेर, बहाव रुका

Katras : रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कतरास-धनबाद मुख्य मार्ग पर काको मठ के समीप 8 लेन सड़क पुल के नीचे कमारजोरी नदी में मिट्टी व पत्थर के ढेर जमा कर दिए हैं. इससे नदी का बहाव रुक गया है. इसकी शिकायत पर टुंडी विधायक मथुरा महतो ने 9 मई को बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति व सीओ कमल किशोर सिंह के साथ पुल व नदी का निरीक्षण किया. टीम ने कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पुल के नीचे कराए जा रहे साफ-सफाई कार्य को भी देखा. ज्ञात हो कि कतरी नदी बचाओ अभियान समिति व जमुआ पंचायत के मुखिया निरंजन गोप ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था. इसके बाद ही विधायक व अधिकारियों ने संज्ञान लिया और जायजा लेने स्थल पर पहुचे. मुखिया निरंजन गोप व ग्रामीणों ने विधायक मथुरा महतो व अधिकारियों को मामले की पूरी जानकारी देते हुए एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-is-not-giving-noc-for-road-construction-villagers-will-jam/">धनबाद

: सड़क निर्माण को बीसीसीएल नहीं दे रहा एनओसी, ग्रामीण करेंगे चक्का जाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp