Search

धनबाद: सिंदरी में नगर निगम के मॉड्यूलर शौचालयों की स्थिति बदतर

Sindri : सिंदरी (Sindri) खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए देशभर में शौचालयों का निर्माण हुआ है. इसके लिए करोड़ों रुपये भी खर्च किए गए हैं, लेकिन सरकारी तंत्र की उदासीनता के कारण लोग मॉड्यूलर शौचालयों की बगल में खुले में शौच के लिए मजबूर हैं.

   महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी

सिंदरी के नेहरू मैदान के बगल में राहगीरों व लोगों के लिए धनबाद नगर निगम द्वारा छः वर्ष पूर्व बनाए गए मॉड्यूलर शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बेकार पड़े हैं. शौचालय की बगल में आटो स्टैंड है और सुबह देर रात तक लोगों का धनबाद व झरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए आना जाना लगा रहता है. ऐसे में यदि किसी को शौच जाना हो तो काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को हो रही है.

  बगल में है बोरिंग, मगर कनेक्शन ही नहीं

शहरपुरा बाजार में भी नगर निगम द्वारा बनाए गए शौचालय बंद पड़े हैं और बाजार आनेवाली महिलाओं सहित व्यवसायियों को परेशानी हो रही है. इन शौचालयों की बगल में बोरिंग है, लेकिन बोरिंग से शौचालय की टंकी का कनेक्शन नहीं होने से कोई लाभ नहीं हो रहा है. शुरुआती दौर में बोतल या छोटे गैलन में पानी ले जाकर शौच किया जाता था. बेसिन में समुचित पानी नहीं पड़ने व साफ सफाई नहीं होने के कारण शौचालय जाम हो गया है. लंबे अरसे से लोग इन शौचालयों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. गंदगी के कारण आसपास बदबू फैलने से दुकानदारों का जीना मुहाल हो गया है. उन शौचालयों की बगल से गुजरने वाले राहगीरों को भी मुंह पर कपड़ा रखकर आवाजाही करनी पड़ती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp