Baliapur : बलियापुर (Baliapur) सिंदरी थाना क्षेत्र के एस के फोर स्थित चौराहा पर मंगलवार 3 जनवरी को जयहिंद मोड़ की ओर से तेज रफ्तार मारुति ईको कार (संख्या जेएच 09 एडब्ल्यू 3820) की सीधी टक्कर शहरपुरा बाजार से आ रही बाइक (संख्या जेएच 10 बीएम 5835) से हो गई. बाइक पर दो युवक सवार थे. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इधर कार चालक फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल बाइक सवार हीरालाल महतो व बादल महतो को जयहिंद मोड़ स्थित सीजी शाहा के निजी क्लीनिक में पहुंचाया. नाजुक स्थिति को देखते हुए हीरालाल को एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया. बादल का उपचार वहीं किया जा रहा है. दोनों बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीपुर के रहने वाले हैं. सूचना मिलने पर सिंदरी पुलिस पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई है. [wpse_comments_template]
धनबाद: मारुति कार व बाइक की टक्कर में एक की हालत नाजुक
Leave a Comment