Search

 
 
 

धनबाद:  प्राथमिक विद्यालय गोपीनाथपुर की हालत जर्जर, टूटकर गिरा छज्जा

 

अधिकारियों को दी गई है जानकारी, मरम्मत नहीं होने से भयभीत हैं बच्चे

 Nirsa : प्राथमिक विद्यालय गोपीनाथपुर भवन की स्थिति काफी जर्जर है. छज्जा टूट टूटकर गिर रहा है. कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है. लेकिन सम्बंधित विभाग कुम्भकर्णी नींद में सोया हुआ है. शुक्रवार 7 जुलाई की सुबह जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक ने कक्षा का दरवाजा खोला तो छज्जा टूटकर नीचे बेंच के पास गिरा. गनीमत थी कि उस समय कक्षा में बच्चे मौजूद नहीं थे. जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक अमित कुमार दास ने बताया कि विद्यालय का भवन काफी जर्जर स्थिति में है. मरम्मत एवं नव निर्माण को लेकर कई बार संबंधित विभाग को पत्र लिखा. स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी जानकारी दी. सम्बंधित विभाग से भी पत्राचार किया. लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है. इस संबंध में विद्यालय की छोटी सी छात्रा ने कहा कि स्कूल में बैठकर पढ़ते हैं तो बहुत डर लगता है कि कहीं ऊपर से कुछ टूट कर ना गिर पड़े. सरकार जल्द से जल्द नया विद्यालय बना कर दे, ताकि हम सुरक्षित रह कर पढ़ सकें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही