Search

 
 
 

धनबाद : ठेकेदार ने नाली के लिए गड्ढा खोद छोड़ दिया, गिरकर घायल हो रहे लोग

 
 Nirsa :  धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/abhay-sundari-school-of-dhanbad-messed-up-teacher-appointment-process-not-canceled-even-after-complaints/">(Dhanbad)

धनबाद जिले के चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड 9 में नाली का निर्माण नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. ठेकेदार बीर बहादुर सिंह ने नाली के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है. उसमें गिरकर अक्सर लोग घायल हो रहे हैं. इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि नाली का टेंडर 10 माह पहले निकला था. 8 माह पहले सांसद पीएन सिंह, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष डब्लू बाउरी ने नाली का शिलान्यास किया था. निर्माण पर 17 लाख 23 हजार 300 रुपये खर्च होने हैं. लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी नाली निर्माण का कार्य नहीं हुआ. वार्ड पार्षद सुशील कुमार चंद्रवंशी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से इसकी शिकायत की. इस पर ठेकेदार वीर बहादुर सिंह ने 2 माह पहले नाली के लिए गड्ढे की खुदाई कराकर छोड़ दिया है. गड्ढे में गिरकर लोग अक्सर घायल हो रहे हैं.चिरकुंडा के कार्यपालक पदाधिकारी बिनोद कुमार कर्मकार ने बताया कि स्थल का निरीक्षण कर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है. यदि उसने जल्द निर्माण शुरू नहीं किया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/menga-karam-festival-with-pomp-on-september-1-at-dhanbad-zilla-parishad-ground/">

धनबाद जिला परिषद मैदान में एक सितंबर को धूमधाम से मेनगा करम महोत्सव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही