Search

 
 
 

धनबाद :  देश के विकास में महिलाओं का योगदान सराहनीय :  शलिनी वेशिकयार

 
Katras :  कतरास (Katras) श्यामडीह मोड स्थित स्वागत भवन में गुरुवार 2 मार्च को महिला समिति की ओर से महिला चौपाल सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष शालिनी वेशिकयार ने कहा कि महिला सशक्तीकरण तथा इनके उत्थान के लिए वर्ष 2020 मे गिरीडीह जिला से संस्था का उदय हुआ. तब से लगातार संस्था महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अपनी भूमिका निभाती आ रही है. उन्होंने कहा कि एक महिला परिवार की आधार होती है. महिला ही अपने बच्चों की प्रथम गुरु होती है. मौके पर समिति की संगिता वेशिकयार, सोना प्रकाश, संगीता सेठ, सुधा गुप्ता, शिखा गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, अवधेश गुप्ता, शत्रुधन गुप्ता आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही