Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : फाइलेरिया की दवा खाने से रसोईया बेहोश, दर्जनों बच्चे-बुजुर्ग बीमार

Maithon : कुमारधुबी के शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत उर्दू प्राथमिक विद्यालय में 12 फरवरी को फाइलेरिया की दवा खाने से दर्जनों स्कूली बच्चे, रसोईया व एक बुजुर्ग के बीमार होने का मामला सामने आया है. स्कूल की रसोईया दवा खा कर बेहोश हो गई. वहीं, एक बुजुर्ग नौशाद की भी तबीयत बिगड़ गयी. सूचना मिलते ही निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम आनन-फानन में स्कूल पहुंची और बीमार बच्चों का इलाज किया. फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह दस बजे फायलेरिया की दवा खाने से बच्चों को उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत शुरू हुई, जिसकी सूचना निरसा स्वास्थ केंद्र को दी गयी. मेडिकल टीम ने स्कूल में कैंप कर सभी का इलाज शुरू किया. उत्तर पंचायत की मुखिया मलका मेहर निगार भी मौके पर पहुंचीं और बीमार बच्चों का हाल-चाल जाना. स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. जयंत कुमार टुडु ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. घबराने की जरूरत नहीं है. मुखिया मलका मेहर निगार ने बताया कि सरकार की सोच है कि पोलियो मुक्त की तरह फायलेरिया मुक्त भारत बनाया जाय, इसी को लेकर अभियान के तहत दवा खेलाई जा रही है. बता दें कि धनबाद जिले में 10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjym-will-fight-strongly-for-the-rights-of-the-people/">धनबाद

: लोगों के हक के लिए मजबूती से लड़ेगा भाजयुमो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही