Search

 
 
 

धनबाद:  राजीव गांधी के बताए रास्ते पर चलने को विवश है देश : डीएन यादव

 

निरसा कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Niras : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76 वीं जयंती रविवार 20 अगस्त को निरसा कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई. इस अवसर पर कार्यालय परिसर को झंडा-पताका से आकर्षक रूप से सजाया गया और मध्य में अपने प्रिय नेता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. प्रखंड अध्यक्ष डीएन प्रसाद यादव ने राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अल्प समय में हमारे प्रिय नेता ने जो भारत को दिया, वह अविस्मरणीय है. उनके बताए रास्ते पर चलने को आज भी देश विवश है. श्री यादव ने कहा कि उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करना है. समारोह में रामवृक्ष यादव, अर्जुन भुईयां, श्यामल भंडारी, नंदन भुईयां, मिथिलेश यादव, राजेंद्र मोदी, देबू चटर्जी , दिवाकर मिश्रा, रमेश राम, अमित भुईयां, अजय भुईयां, महावीर दे, इंद्रदेव यादव, रामा दास, शशि पासवान, मुन्ना कुमार, रामप्रभेष कुमार, रवि कुमार, राजेश, मोहन, गुलाब, सुधीर आदि दर्जनो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही