Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मोदी की गारंटी पर देश भरोसा करता है- प्रधानमंत्री

Advertisement
Advertisement

बरवाअड्डा में पीएम ने विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया, जुटी भारी भीड़

Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी पर पूरा देश भरोसा करता है. वह शुक्रवार को सिंदरी में हर्ल कारखाने का उद्घाटन करने के बाद धनबाद के बरवाअड्डा हवाई अड्डा मैदान में विजय संकल्प महारैली को संबोधित कर रहे थे. कहा कि 2018 में उन्होंने हर्ल कारखाने का शिलान्यास कर जनता को गारंटी दी थी कि सिंदरी खाद कारखाना को पुनः चालू करूंगा, उस गारंटी को आज पूरा कर दिया है. मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ने सोच लिया था कि सिंदरी खाद कारखाना फिर से शुरू नहीं होगा लेकिन यह मोदी है, जिसने कारखाने को दुबारा शुरू करा दिया. इससे धनबाद के हजारों युवकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. खाद कारखाने से पूर्वी भारत के किसानों को काफी लाभ मिलेगा. मंच पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता आदि उपस्थित थे.

भाजपा का मकसद है विकास

पीएम ने कहा कि भाजपा का मकसद विकास करना है, जबकि कांग्रेस विकास का दुश्मन है. मोदी को गरीबों की चिंता है. झारखंड के एक लाख घरों को बिजली का कनेक्शन देंगे. अमृत भारत योजना के तहत झारखंड के 27 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा. 25 फरवरी को अस्पताल के लिए अनेकों योजनाओं की शुरुआत की गई है.

झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त

पीएम मोदी ने कहा कि तेज विकास के लिए कानून व्यवस्था सुदृढ होनी चाहिए. जब से झारखंड में झामुमो और कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनी है, तब से यहां की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. इंडिया गठबंधन के लोग जम कर खाओ में यकीन रखते हैं, इसलिए यहां रंगदारी बढ़ गई है. तुष्टिकरण के कारण घुसपैठ बढ़ी है. उन्होंने कहा कि झामुमो व कांग्रेस के भ्रष्टाचारी नेताओं पर जब कार्रवाई होती है, तो मोदी के ऊपर कई तरह के आरोप लगते हैं. इन्होंने बेनामी संपत्तियों का पहाड़ बना लिया है. गरीबों का पैसा जिन लोगों ने लूटा है, उनसे वसूला जाएगा. मोदी ने कहा कि झारखंड में 24 हजार करोड़ की पीएम जनधन योजना शुरू की गई है. यहां की जनजातियों को इसका लाभ मिलेगा पहली बार भाजपा ने ही भगवान बिरसा का संग्रहालय बनवाया है.उनके जन्मदिन पर सरकारी छुट्टी घोषित की है.

राज्य की सभी 14 लोस सीटों पर भाजपा की होगी जीत : मरांडी

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करेगी. पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार ने राज्य का जितना विकास किया है, उतना विश्वास जनता भी दिखा रही है. झारखंड की इंडिया गठबंधन की सरकार राज्य को सिर्फ लूटने में लगी है.  पिछले चार वर्षों में इस सरकार ने बालू, पत्थर, कोयला और जमीन को लूटा है. यहां तक कि आदिवासियों की जमीन भी लूटी है. गठबंधन की सरकार में दलित, आदिवासी शोषित हो रहे हैं. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में एक पहाड़न को 58 टुकड़ों में काट दिया गया, कई आदिवासी बीमारी से मर गए. लेकिन हेमंत सोरेन एक बार भी उनसे मिलने नहीं गए.

अबकी बार 400 पार : राज सिन्हा

धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने विजय संकल्प महारैली में हुंकार भरते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा झारखंड की 14 सीटों सहित पूरे देश में 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी. जनता भाजपा के साथ है. राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 4 फरवरी को राहुल गांधी धनबाद आये थे, कब आये कब गए पता ही नहीं चला. पीएम मोदी की सभा में भारी संख्या में लोग पहुंचे और उनके भाषण को सुना. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-prime-minister-should-guarantee-employment-to-locals-in-hrl-factory-champai-soren/">

धनबाद : हर्ल कारखाने में स्थानीय को रोजगार की गारंटी दें प्रधानमंत्री- चंपाई सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही