Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: देश की आर्थिक व्यवस्था श्रीलंका की तरह हो गयी : सीपीआई

Nirsa :निरसा (Nirsa) निर्मल भट्टाचार्य नगर कुमारधुबी बगानधौड़ा में रविवार 24 जुलाई को सीपीआई निरसा--चिरकुण्डा अंचल कमेटी का सम्मेलन संपन्न हुआ. शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित एवं झंडोत्तोलन कर सम्मेलन की शुरूआत हुई. वक्ताओं ने केन्द्र में मोदी सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था श्रीलंका की तरह हो गयी है. महंगाई एवं बेरोजगारी से जनता त्राहिमाम कर रही है. अध्यक्ष मंडली में सत्येन्द्र प्रसाद, संजय सिंह, राम शोभित प्रसाद, रविकांत शर्मा एवं के लायक थे. सम्मेलन में निरसा-चिरकुण्डा अंचल कमेटी का गठन किया गया. कमेटी में के लायक सचिव, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह सहायक सचिव एवं राहुल शर्मा कोषाध्यक्ष के अलावा राम शोभित प्रसाद, मो फैयाज, शिवराम, मो मुस्ताक, रामस्वरूप प्रसाद, धुल मण्डल, शहबाज, विनोद भुईयां, नरेन्द्र तांती, मदन शर्मा सक्रिय सदस्य चुने गए. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही