Search

 
 
 

धनबाद: पूर्व विधायक राजकिशोर महतो की पुत्रवधू ने पड़ोसी पर रिवाल्वर तानी, मारपीट में मैनेजर दिलीप पांडेय सहित कई घायल

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) झारखंड के अग्रणी नेता स्व विनोद बिहारी महतो के पुत्र पूर्व विधायक राजकिशोर महतो की पुत्रवधू विनीता सिंह ने सोमवार 11 जुलाई को सुबह चिरागोड़ा में अपने पड़ोसियों पर रिवाल्वर तान दी और धमकी दी. पड़ोसी की ओर से भी लोगों ने विरोध किया और देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर मारपीट होने लगी. मारपीट में विनीता सिंह के मैनेजर दिलीप पांडेय सहित कई लोग घायल हो गए. मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. सूचना मिलने के 1 घंटे बाद पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की. इधर दोनों पक्ष की ओर से धनबाद थाने में शिकायत की गई है.

 पड़ोसी का आरोप-खुद को दबंग समझती है विनीता

विनीता सिंह के घर की बगल में रहने वाले योगेश कुमार महतो और प्रेम सिंह ने बताया कि विनीता खुद को दबंग समझती है. मोहल्ले में किसी से उनका अच्छा संबंध नहीं है. सबको डरा कर रखना चाहती है. सोमवार 11 जुलाई की सुबह घर से राइफल लेकर निकली और सभी को धमकाने लगी. योगेश कुमार और प्रेम सिंह पर राइफल तान दी. बचाव में परिवार के लोग आए और मारपीट हुई.

  जमीन हड़पना चाहता है योगेश : दिलीप पांडेय

[caption id="attachment_354610" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/vinod-putravadhu-1-300x163.jpeg"

alt="" width="300" height="163" /> मारपीट में घायल दिलीप पांडेय[/caption] इधर मैनेजर दिलीप पांडे ने बताया कि विनीता सिंह घर के आसपास की जमीन पर काम करा रही है. परंतु योगेश कुमार महतो उस जमीन को हड़पना चाहते हैं. इस बात को लेकर हमेशा विवाद होता रहता है. उन्होंने पड़ोस के उन लोगों पर पहले हमला करने का आरोप लगाया. कहा हमले में वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-stray-dogs-bite-4-people-including-two-children-playing-panic/">धनबाद

: आवारा कुत्तों ने खेल रहे दो बच्चों समेत 4 लोगों को काटा, दहशत [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही