Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कालूबथान के युवक का शव गोविंदपुर क्षेत्र के जंगल में मिला

Nirsa : कालूबथान ओपी क्षेत्र के बिली चांदडीह गांव निवासी 22 वर्षीय मिहिर मरांडी का शव गुरुवार 8 जून को कालूबथान एवं गोविंदपुर थाना के सीमावर्ती क्षेत्र जमीरडीह जंगल में मिला. शव सबसे पहले मृत युवक के भाई दिलीप मरांडी ने देखा. इसके बाद बिली एवं पड़ोसी गांव के दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. ग्रामीणों की सूचना पर कालूबथान एवं गोविंदपुर थाना की पुलिस भी पहुंची. इलाका गोविंदपुर का होने के कारण कालूबथान पुलिस लौट गयी. गोविंदपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएमएमसीएच भेज दिया. शव क्षत-विक्षत हो गया था और उससे दुर्गंध आ रही थी. लग रहा था कि दो दिन पहले ही उसकी मौत हो चुकी होगी. पुलिस को मृत युवक के पिता रामलाल मरांडी ने बताया कि मिहिर मंगलवार 6 जून की सुबह लगभग दस बजे नाश्ता करने के बाद बाहर निकला. देर रात तक घर नहीं लौटने पर आस पास के गांव सहित रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की. परंतु कुछ  पता नहीं चला. गुरुवार 8 जून की सुबह लगभग सात बजे उनका तीसरा पुत्र दिलीप जंगल की ओर आया तो उसे दुर्गंध महसूस हुई. खोज बीन करने पर झाड़ी में मिहिर का शव देखा. रामलाल ने बताया कि विगत दो वर्ष से क्षेत्र की एक लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. पिछले रविवार को वह पुत्र के साथ घर आ गयी थी. परंतु सोमवार को परिजन लड़की को साथ ले गए. उसके बाद से ही   मिहिर सदमे में था. सूचना मिलने पर झामुमो नेता ठाकुर मांझी, दुलाल चक्रवर्ती एवं पड़ासी के मुखिया मिराज अंसारी घटना स्थल पहुंचे व परिजनों को सांत्वना देते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच का आग्रह किया. मृतक के परिवार में पिता रामलाल मरांडी, मां लेखनी मरांडी, बड़ा भाई जितेंद्र मरांडी, लखीन्दर मरांडी, दिलीप मरांडी है. मिहिर सबसे छोटा था. पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही