Search

 
 
 

धनबाद : वृद्ध का शव रस्सी के सहारे लटका मिला वहीं विवाहिता ने जीवन लीला की समाप्त

 
Sindri: गौशाला ओपी अन्तर्गत हेड कांड्रा के निमतला गिल्टी धौडा निवासी भादूरी गोराई (60) ने दीवार के कील से रस्सी के सहारे झूलकर आत्महत्या करने का एक संदेहास्पद मामला प्रकाश में आया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव जमीन से सटा होने के साथ ही एक पतली प्लास्टिक की रस्सी के सहारे झूल रही थी. घर का दरवाजा भी खुला हुआ था. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना गौशाला ओपी को दी. गौशाला ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. मृतक के इकलौते पुत्र सुंदर लाल गोराई ने बताया कि पूरा परिवार बोकारो कोयराडीह गांव में भगिनी की शादी में गया हुआ था. पिताजी को घर की रखवाली के लिए घर पर छोड़ कर गए थे. पडोसियों ने मोबाइल पर घटना की जानकारी दी. कहा कि ऐसा कैसे हुआ. समझ से परे है. मृतक बोकारो के झालवर्दा गांव का निवासी थे और यहां किराए के मकान में रहते थे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/another-ias-of-jharkhand-went-to-jail-absconding-after-warrant/">झारखंड

के एक और IAS गए जेल, वारंट के बाद थे फरार
दूसरी खबर

विवाहिता ने पंखे से झूलकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Nirsa:  कालूबथान ओपी क्षेत्र के बांदराबाद गांव निवासी 27 वर्षीय कविता कुम्भकार ने अपने घर में पंखे के सहारे रस्सी से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सूचना मिलते ही कालूबथान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएमएमसीएच भेज दिया. पुलिस के आने की सूचना पर मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए. मृतका के 10 वर्षीय पुत्र बलराम कुंभकार और 6 वर्षीय पुत्री राधिका कुंभकार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे मां से चाय रोटी खा कर स्कूल चले गये थे. जब 9 बजे टिफ़िन खाने घर आया तो देखा कि मां पंखे से लटकी हुई थी. बताया जाता है कि मृतका के पति पल्टन कुंभकार और ससुर दिलीप कुंभकार ने मृतका को फंदे से उतार कर चारपाई मे लेटा दिया था. इसे भी पढ़ें :बाबा">https://lagatar.in/cm-nitish-said-on-baba-dhirendras-statement-worship-do-not-have-the-right-to-decide-the-countrys-policy/">बाबा

धीरेंद्र के बयान पर बोले सीएम नीतीश- पूजा- पाठ करें, देश की नीति तय करने का अधिकार नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही