Katras : कतरास के समीप निचितपुर में रेलवे स्टेशन बनाने की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है. जदयू के प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम पत्र सौंपकर निचितपुर को स्टेशन का दर्जा देने की मांग की है. उन्होंने पत्र में कहा है कि धनबाद-गोमो रेलखंड पर स्थित निचितपुर बीएच से प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं. निचितपुर को स्टेशन बनाने से अगल-बगल की कई पंचायतों के लोगों को सुविधा के साथ-साथ रेलवे को भी राजस्व मिलेगा. ज्ञात हो कि कई सामाजिक संगठन व राजनीतिक पार्टियां भी स्टेशन बनाने की मांग को लेकर वर्षों से आंदोलन करती रही हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-it-is-difficult-to-get-seats-in-bihar-trains-on-holi-additional-coaches-will-not-be-added/">धनबाद
: होली पर बिहार की ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल, नहीं जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच [wpse_comments_template]
धनबाद : निचितपुर में रेलवे स्टेशन बनाने की मांग फिर जोर पड़ने लगी

Leave a Comment