Search

 
 
 

धनबाद:  उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों को दिया सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) उपायुक्त संदीप सिंह ने शनिवार 9 जुलाई को समाहरणालय में सभी अंचल अधिकारियों के साथ जिला राजस्व शाखा की समीक्षा की. बैठक में सभी सीओ को सरकारी, गोचर, केसर-ए-हिंद जमीन पर अतिक्रमण को चिह्नित करने,सरकारी तालाबों की सूची एनआईसी में अपलोड करने, कर्मचारी की रिपोर्ट का निष्कर्ष और अपना मंतव्य देखकर ही रिपोर्ट को मुख्यालय भेजने का दिशा निर्देश दिया. उन्होंने राजस्व न्यायालय में लंबित मामले, भू अर्जन एवं मुआवजा भुगतान, विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी भूमि हस्तांतरण की मांग का निष्पादन, अंचल कार्यालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अपर समाहर्ता के न्यायालय में लंबित अतिक्रमण के मामलों की जानकारी ली. इसके अलावा अंचलवार सीमांकन, अंचलवार नामांतरण, अवैध जमाबंदी, सैरात जमाबंदी, रेलवे द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के तहत अधिग्रहित की जाने वाली भूमि, जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र के लंबित मामले, परिशोधन पोर्टल में लंबित मामले सहित अन्य विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिये. बैठक में अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, आईटी मैनेजर रुपेश मिश्रा तथा सभी अंचल के अंचलाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-document-verification-of-successful-students-in-phd-entrance-examination-from-july-15-to-21/">धनबाद:

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 15 से 21 जुलाई तक [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही