Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  आईआईटी आईएसएम के नाले का गंदा पानी सड़क पर जमा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धीरेंद्रपुरम कॉलोनी के दर्जनों लोगों ने नगर निगम कार्यालय के समक्ष मंगलवार 11 अप्रैल को जोरदार प्रदर्शन किया. बाद में प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया, जिसमें कहा गया है कि आईआईटी आईएसएम से निकलने वाला नाली का पानी पिछले कई माह से सड़क पर जमा है. नगर निगम के कर्मी अब तक कंप्रेसर मशीन से पानी सुखाने का काम कर रहे थे. परंतु अब इस गंदे पानी को रानीबांध तालाब होते हुए धीरेंद्रपुरम कॉलोनी के नाले में मिलाने की तैयारी की जा रही है. ज्ञापन में कहा गया है कि इससे समस्या बढ़ जाएगी. पानी का बहाव अधिक होने के कारण गंदा पानी घरों में प्रवेश करेगा. कॉलोनी की सड़कें डूब जाएंगी व लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा. लोगों ने किसी भी सूरत में नाला निर्माण नहीं होने देने का निश्चय दुहराया व नगर निगम से वैकल्पिक रास्ता तैयार करने की मांग की. लोगों ने आवेदन की प्रतिलिपि उपायुक्त, सांसद और विधायक को भी देने की बात कही है. प्रदर्शन में जितेंद्र सिंह, संजीव दुबे, जीतन ठाकुर, रविंद्र कुमार सिन्हा, रितु सिंह, रामा सिंह, प्रिय रंजन, प्रमोद सिंह, कुश दुबे आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही