Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: विधायक की मध्यस्थता में खत्म हुआ पुटकी राजकीयकृत मध्य विद्यालय का विवाद

Putki : पुटकी (Putki)  राजकीयकृत मध्य विद्यालय, पुटकी की चहारदिवारी निर्माण को लेकर पिछले 6 महीने से जारी विवाद गुरुवार 18 मई को धनबाद विधायक राज सिंहा की मध्यस्थता के बाद समाप्त हो गया. बताते चलें कि विगत 6 माह से राजकीयकृत मध्य विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाये जाने के उद्देश्य से ग्राउंड में चहारदीवारी के निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था.  जहां निर्माण करना है, उस ग्राउंड में पिछले 100 साल से दुर्गा पूजा,  काली पूजा, राम नवमी अखाड़ा लगता है, जबकि हर शाम को बच्चे खेलते हैं.  समिति व ग्रामीणों का कहना था कि अगर चहारदीवारी बनेगी है तो यहां वह सब कार्यक्रम नही हो पाएगा. आज गुरुवार 18 मई को विधायक राज सिन्हा, जेई, समिति व ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई. विधायक राज सिन्हा ने बताया कि उनकी डीडीसी से बात हुई है. 100 वर्षों से यहां पूजा होती है. इसी लिए जन साधारण की मांग पर चहारदीवारी में 2 दरवाजा खोला जाएगा.  इसके बाद विवाद ख़त्म हों गया. वचेम्बर ऑफ़ कामर्स पुटकी के हीरा शर्मा ने बताया कि चहारदीवारी के निर्माण का विरोध कर रहे थे.  इसी बीच धनबाद विधायक राज सिन्हा को बुलाया गया. चहारदीवारी में 2 दरवाजा खोले जाने पर समझौता के साथ विरोध ख़त्म हो गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही