Dhanbad : धनबाद (Dhanba) परिसदन में रविवार 9 अक्टूवर को बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने प्रेस वार्ता में राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया. उन्होंने ईडी की जांच जैसी किसी कार्रवाई से इंकार करते हुए इसे भ्रामक खबर बताया. उन्होंने कहा जिला प्रशासन भाजपा और टाइगर फोर्स के कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज कर रहा है. इसे वापस नही लिया गया तो सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे. विधायक ने कहा कि पुलिस ने मोदीडीह और सिजुआ सहित अन्य घटनाओं में हमारे कार्यकर्ता पर मामला दर्ज किया, जबकि हमला दूसरी तरफ से किया गया था. उन्होंने इसे झूठा मुकदमा बताते हुए वापस लेने की मांग की. कहा कि धनबाद जिला प्रशासन राज्य सरकार के लठैत के रूप में काम कर रही है. कहा सरकार आती जाती है, जिला प्रशासन किसी के इसारे पर कार्रवाई नहीं करे. बिना नाम लिए बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा के बारे में कहा कि किसी विभाग में लिखने से और झूठी खबर छपवाने से कुछ नहीं होगा. राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य में बेटियों को जलाया जा रहा है. लूट, चोरी, डकैती की घटना हो रही है. राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है. इसपर अंकुश लगाने में सरकार विफल है. प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष चन्द्रशेख सिंह भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : राज्य सरकार का लठैत बन कार्रवाई कर रहा है जिला प्रशासन : ढुल्लू महतो
Last Updated: Oct 09, 2022 12:00 AM (IST)