Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जनता मार्केट सील करने गया जिला प्रशासन 5 घंटे बाद बैरंग लौटा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद के पुराना बाजार स्थित जनता मार्केट को गुरुवार, 14 अप्रैल को खाली कराकर सील करने गए जिला प्रशासन के अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा. कोर्ट के आदेश के बाद मजिस्ट्रेट बंधु कश्यप की अगुवाई में प्रशासन की टीम पुलिस के साथ जनता मार्केट पहुंची थी. टीम ने दुकानदारों को काफी समझाया. अधिकारियों ने करीब 5 घंटे तक मान-मनव्‍वल किया, लेकिन मार्केट के सभी 55 दुकानदार टस से मस नहीं हुए और दुकान नहीं खाली करने की जिद पर अड़े रहे. दुकानदारों के समर्थन में धनबाद जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी धरना शुरू कर दिया. अंतत: टीम को बिना दुकान खाली कराए ही लौट जाना पड़ा. बताते चलें कि पुराना बाजार स्थित जनता मार्केट पर मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. इस ममाले में मो. सरफराज अहमद और मुशिर आलम जहांगीर के बीच कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा था. कोर्ट ने गुरुवार को मुशिर आलम जहांगीर के पक्ष में फैसला सुनाया. इसके बाद आदेश का तामिला कराने के लिए प्रशासन की टीम पुलिस लेकर जनता मार्केट की दुकानें खाली कराने पहुंची थी. टीम को देखते ही दुकानदार भड़क गए और दो टूक कहा, दुकान खाली नहीं करेंगे. यदि दुकान सील करना है, तो सामान सहित हमें भी अंदर ही सील कर दो. भूखों मरने से बेहतर है कि दुकान के अंदर ही जान दे देंगे.

पुलिस व अधिकारियों से उलझे दुकानदार

दुकानदारों का विरोध इतना उग्र था कि वे कई बार पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों से उलझ गए. खूब कहासुनी हुई. दुकानदारों की जिद और जिला चैंबर के नेतृत्‍व में उनके समर्थन में व्‍यवसायियों की एकजुटता के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा और करीब 5 घंटे बाद शाम में टीम वापस लौट गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=289513&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनबाद : दुकानदारों के समर्थन में उतरा जिला चैंबर, धरना पर बैठे व्‍यवसायी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही