Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:टेंडर में दबंगों का दिखा दबदबा, अधिकारी रहे गायब

Dhanbad: जिले की अलग अलग योजनाओं के लिए सोमवार 24 अप्रैल को लघु सिंचाई विभाग और ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग में टेंडर डाला गया. इन दोनों विभाग के टेंडर में अभी से गड़बड़ी का अंदेशा होने लगा है. टेंडर के समय मुख्य अभियंता कार्यालय से गायब मिले. कुछ दबंग ठेकेदार, छोटे ठेकदारों को टेंडर डालने से रोकते भी नजर आए. इसे लेकर ठेकेदारों के बीच नोक झोंक भी देखने को मिली, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था. क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि भी अपने अपने संवेदकों को टेंडर दिलाने के लिए कार्यालय के बाहर डटे दिखे. ज्ञात हो कि डीएमएफटी मद से धनबाद, बलियापुर, टुण्डी क्षेत्र में सरकारी स्कुलो की चाहरदिवारी निर्माण, सड़क,नाली, पुल, पुलिया का काम होना है. इसके साथ झरिया स्थित जहाजटांड में दामोदर नदी पर ग्यारह करोड़ से पुल का निर्माण भी शामिल है. लघु सिंचाई विभाग के एसडीओ ने बताया शांतिपूर्ण तरीके से टेंडर डाला गया है. 36 अलग अलग काम के लिए टेंडर डाला गया है, अनुमानित राशि कितनी है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है. किसी ने गड़बड़ी होने की शिकायत नहीं की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही