Search

 
 
 

धनबाद : खुले पंडालों के पट, मां दुर्गा की आराधना में लीन कोयलांचल

 

हीरापुर, तेतुलतल्ला, मनईटांड़, स्टील गेट, भूली, बैंकमोड़ में उमड़ी भक्तों की भीड़

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल के ज्यादातर पूजा पंडालों के पट शुक्रवार को महाषष्ठी के दिन खुल गए. इसके साथ ही मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरा कोयलांचल माता रानी की भक्ति में लीन है. शाम ढलते ही आकर्षक विद्युत सज्जा से पंडालों की रौनक देखते ही बनती है. हीरापुर झारखंड मैदान के पूजा पंडाल का उद्घाटन धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने किया. हीरापुर, तेतुलतल्ला, मनईटांड़, स्टील गेट, भूली, बैंक मोड़ में आकर्षक पंडालों को देखने के लिए शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे और माता रानी से परिवार की सुख-समृद्धि मांगी. लोगों ने परिवार के साथ पंडालों के समीप लगे मेलों का भी पूरा आनंद उठाया. पंडालों के आसापास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है.

पंडालों की विद्युत सज्जा से रोशन हुआ शहर

पूजा पंडालों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है. धनबाद शहर सहित पूरा कोयलांचल रोशनी से जगमग कर रहा है. धूप-दीप की सुगंध वातावरण में पवित्रता भर रही है. मां के दर्शन में कोई परेशानी न हो इसके लिए स्वंयसेवक और पूजा कमेटियों के सदस्य मुस्तैद दिखे. धनबाद के झारखंड मैदान स्थित पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली. लोगों ने बच्चों के साथ मेला का भी लुत्फ उठाया. यह भी पढ़ें : खबरें">https://lagatar.in/news-from-dhanbad-court-now-separate-hearing-of-the-case-of-pintu-singh-accused-in-neeraj-murder-case/">खबरें

धनबाद कोर्ट की : नीरज हत्याकांड में आरोपी पिंटू सिंह के केस की अब अलग सुनवाई 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही