Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 742 गरीबों का पक्‍का मकान का सपना इस साल नहीं होगा पूरा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=306106&action=edit">

(Dhanbad) शहरी क्षेत्र के 742 गरीबों का पक्का मकान का सपना इस साल अधूरा रह जाएगा. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इन लाभुकों को पीएम आवास के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है. धनबाद नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो. अनीस ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस साल फरवरी में 1100 आवेदनों को विभाग के पास भेजा गया था. इनमें से महज 358 आवेदन ही मंजूर हुए. जरूरी कागजात नहीं होने के कारण बाकी बचे 742 आवेदन अस्‍वीकृत कर दिए गए. अब चयनित लाभुकों के आवास निर्माण के लिए लेआउट तैयार होगा. नक्शा पास होने के बाद अगले माह तक आवास का काम शुरू करा दिया जाएगा. चार किस्तों में लाभुकों के खाते में राशि भेजी जाएगी.

320 स्क्वायर फीट में बनना है मकान

चयनित लाभुकों के आवास का निर्माण 320 स्क्वायर फीट में होगा. इसमें दो कमरे, कि‍चन, बाथरूम और शौचालय रहेगा. साथ ही मुफ्त में बिजली और पानी का कनेक्शन भी मिलेगा. एक आवास के निर्माण पर 3 लाख 62 हजार रुपए खर्च आएगा. इसमें 2 लाख 25 हजार रुपए की सरकार सब्सिडी देगी. शेष 1 लाख 37 हजार रुपए की व्यवस्था लाभुकों को खुद करनी होगी. इस योजना के लिए लाभुक के पास अपनी जमीन होनी चाहिए.

7 वर्ष में छह हजार लोगों का बना आवास

शहरी गरीबों को पक्का मकान देने के उद्देश्य से सरकार पिछले सात वर्षों से पीएम आवास योजना चला रही है. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर लाभुकों के लिये फंड उपलब्ध कराती हैं. धनबाद नगर निगम क्षेत्र में अभी तक छह हजार से अधिक पीएम आवास बन कर तैयार हो चुके हैं. तीन हजार से अधिक पीएम आवास अभी निर्माणाधीन हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=306233&action=edit">धनबाद

: मैंने नहीं, अनशनकारी अशोक महतो ने किया गरीब की जमीन पर कब्‍जा- ढुल्‍लू     [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही