Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नशाखुरानी गिरोह ने शिक्षक को झांसे में लेकर लूट लिया

Govindpur : ट्रेन में नशाखुरानी गिरोह ने विलेज रोड, रामनगर, छोटा बांध निवासी प्रवीण कुमार सिंह को झांसे में लेकर एक लाख रुपये से भी अधिक मूल्य के 12 ग्राम वजन की सोने की चेन, सोने की अंगूठी व कीमती मोबाइल उड़ा लिये. पीठ के बल सोने के कारण पर्स नहीं निकाल सका. पर्स में करीब 3 -4 हजार रुपये थे, जो बच गए.

   ट्रेन में बिस्कुट खिलाकर कर दिया बेहोश

प्रवीण बिहार के गया जिलांतर्गत फतेहपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दोनैया में शिक्षक हैं. पहाड़पुर गया से दो स्टेशन पहले है. विगत बुधवार 19 अप्रैल को स्कूल जाने के लिए सुबह 6 बजे उसने धनबाद में इंटरसिटी ट्रेन पकड़ी. ट्रेन खुलते ही दो अपरिचित उसका नाम लेकर पूछने लगा, आपके और साथी कहां रह गये. उसने उसके साथियों का नाम भी बताया. उसे विश्वास हो गया कि ये दोनों पूर्व परिचित हैं. कोडरमा जाते-जाते दोनों प्रवीण से और भी अधिक घुलमिल गए. कोडरमा से ट्रेन खुलते ही दोनों ने बहुत गर्मी है कहते हुए पानी पीने की बात कह कर पानी की बोतल और बिस्कुट निकाला.

 होश आने पर अकबकाहट में पकड़ ली पटना की ट्रेन

प्रवीण ने बिस्कुट खाने से इनकार कर दिया तो आग्रह पूर्वक बिस्कुट मजबूर कर दिया. उसके बाद उसे कुछ होश ही नहीं रहा. नशे की हालत में ही वह गया स्टेशन पर उतर गया. उसी अकबकाहट में वह पटना जाने वाली ट्रेन पर चढ़ गया. इस बीच स्कूल से शिक्षक मित्रों ने प्रवीण की खोजखबर शुरू कर दी. गोविंदपुर में परिजनों से भी बात की. किसी अनहोनी की आशंका में बड़े भाई चिचाची के स्टेशन मास्टर सत्यजीत सिंह एवं मंझले भाई रेलकर्मी श्रेयांश सिंह ने गोविंदपुर थाना के साथ कोडरमा, गया एवं हजारीबाग रोड की रेल पुलिस को भी सूचना दी.

  पटना में किसी व्यक्ति ने की मदद तो पहुंचा घर

उधर, पटना पहुंचने पर एक व्यक्ति को आशंका हुई तो उसने प्रवीण से पूछताछ की. उसने किसी तरह अपने परिवार वालों का मोबाइल नंबर दिया. उस अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल से प्रवीण के परिजनों को पूरी जानकारी दी. वह व्यक्ति प्रवीण को लेकर गया तक आया, जहां से बड़े भाई व अन्य शुभचिंतक प्रवीण को लेकर गुरुवार 20 अप्रैल की रात गोविंदपुर पहुंचे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही