Search

 
 
 

धनबाद: ट्रक के जोरदार टक्कर से सिंदरी के ब्रह्म शिव मंदिर का किनारा टूटा

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) सिंदरी थाना क्षेत्र के शहरपुरा ब्रह्मशिव मंदिर का किनारा तोड़ते हुए ट्रक को मंगलवार की देर रात लगभग ग्यारह बजे स्थानीय लोगों ने धर दबोचा. सूचना के आधार पर सिंदरी पुलिस ने ट्रक चालक व चासनाला कोलियरी के होमगार्ड जवान दिनेश शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की. हालांकि ट्रक संचालक व मंदिर कमेटी के बीच समझौते के बाद चालक व होमगार्ड जवान को छोड़ दिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक संख्या जे एच 10 सी पी 3242 तेज रफ्तार में  था व ब्रह्म शिव मंदिर का किनारा तोड़ते हुए भाग रहा था. ट्रक चालक बिहार के गया निवासी विकास कुमार ने बताया कि सरायकेला से सीमेंट लोड कर बलियापुर जा रहा था. तभी चासनाला कोलियरी के होमगार्ड जवान दिनेश शर्मा को बीच रास्ते में बैठा लिया. रास्ते की सही जानकारी नहीं होने पर होमगार्ड जवान की निशानदेही पर मंदिर की बगल से गुजर रहा था. तभी ट्रक से टकरा कर पेड़ की डाली टूट कर गिर गई और नुकसान हो गया. सिंदरी थाना प्रभार प्रभारी आदर्श कुमार ने बताया कि ट्रक चालक व होमगार्ड जवान से पूछताछ की गई. ट्रक संचालक व मंदिर कमेटी के बीच समझौते व कोई शिकायत दर्ज नहीं होने पर दोनों को छोड़ दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही