Search

 
 
 

धनबाद : केंद्र की योजनाओं का असर, भाजपा को मिला गांव की जनता का आशीर्वाद : चंद्रशेखर

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-if-oil-is-not-available-in-a-gallon-how-will-the-generator-run-in-andher-city/">(Dhanbad)

जिला परिषद की अध्यक्ष भाजपा स‍मर्थि‍त शारदा सिंह के चुने जाने पर भाजपाइयों में ख़ुशी की लहर है. भाजपा के धनबाद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि शहर के बाद अब गांव में भी भाजपा का कद बढ़ेगा. केंद्र की कल्यणकारी योजनाओं और पूर्ववर्ती रघुवर सरकार के बेहतर कामकाज के चलते गांव की जनता का भाजपा को आशीर्वाद मिला और जिप अध्‍यक्ष पद पर भाजपा समर्थि‍त उम्मीदवार शारदा सिंह की जीत हुई. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर जिला परिषद के सदस्यों को गैंगटोक घुमाने का प्रलोभन देने का आरोप सच्‍चाई से परे हैं. ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. 24 सदस्यों ने अपने मन से भाजपा उम्मीदवार को समर्थन दिया है. विरोधियो के पास अब कुछ कहने और करने के लिए बचा नहीं है, इसलिये अनाप-शनाप बयान दे रहें है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/sarita-devi-became-the-unopposed-vice-president-of-dhanbad-zilla-parishad/">

धनबाद जिला परिषद की निर्विरोध उपाध्यक्ष बनी सरिता देवी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही