Search

 
 
 

धनबाद : राष्ट्रीय आयुष मिशन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जिला प्रशासन का जोर

 
Dhanbad: समाहरणालय में 8 जुलाई को जिला आयुष समिति की बैठक अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति के निबंधन की प्रक्रिया के संबंध में विचार-विमर्श किया गया.साथ ही निबंधन के लिए सभी सदस्यों से आधार कार्ड, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड की प्रति अविलंब उपलब्ध कराने, समिति में राज्य प्रतिनिधि के सदस्य को नामित करने पर विचार-विमर्श किया गया. अपर समाहर्ता ने बताया कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुपालन में राष्ट्रीय आयुष मिशन की केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर समिति का गठन किया गया है. जिसमें गवर्निंग बॉडी एवं एग्जीक्यूटिव कमिटी है. दोनों में 12 - 12 सदस्य हैं. गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष उपायुक्त एवं उपाध्यक्ष उप विकास आयुक्त हैं. जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी सदस्य सचिव है. जबकि परियोजना पदाधिकारी (डीआरडीए), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष), जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा एक राज्य प्रतिनिधि इसके सदस्य हैं. समिति समय-समय पर राष्ट्रीय आयुष मिशन की केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी तथा जिले में आयुष के विकास कार्य के लिए निर्णय ले सकेगी. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पांडेय, डीएसडब्ल्यूओ स्नेह कश्यप, डॉ राजकुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निर्मला सिन्हा, जेएसएलपीएस की डीपीएम रीता सिंह सहित अन्य सदस्य थे. यह भी पढ़ें : चक्रवर्ती">https://lagatar.in/dhanbad-clean-chit-to-chakraborty-nursing-home-then-civil-surgeon-trapped/">चक्रवर्ती

नर्सिंग होम को क्लीनचिट, तत्कालीन सिविल सर्जन फंस गए [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही