Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पंचायत चुनाव के कारण टल सकती है पीएचडी की प्रवेश परीक्षा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा पंचायत चुनाव को लेकर टाली जा सकती है. हालांकि बीबीएमकेयू का परीक्षा विभाग विकल्प भी तलाश रहा है. यदि विकल्प की तलाश पूरी नहीं हुई तो पांचवी बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा टल सकती है. एसएसएलएनटी औऱ पीके रॉय कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. इन दोनों जगहों को जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण के लिए चुना है. अब परीक्षा बोर्ड कुमार बीएड कॉलेज, केके बीएड कॉलेज, धनबाद लॉ कॉलेज, आरएसपी कॉलेज, राजीव गांधी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के नाम पर विचार कर रहा है. परीक्षा नियंत्रक डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने बताया कि तीन से अधिक केंद्रों पर परीक्षा ली जाएगी. हालांकि अंतिम निर्णय छह मई को कुलपति के साथ बैठक में लिया जाएगा. बता दें कि  22 मई को बीबीएमकेयू की पहली पीएचडी प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है.

   यूजी सेमेस्टर वन सत्र 2021-24 की परीक्षा स्थगित

सोमवार 2 मई को बीबीएमकेयू की परीक्षा बोर्ड की बैठक डीएसडब्लू देवजानी विश्वास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि इसी माह प्रस्तावित यूजी सेमेस्टर वन सत्र 2021-24 की परीक्षाएं पंचायत चुनाव के कारण टाल दी गई हैं. अब परीक्षाएं अगले माह जून में होंगी. परीक्षा नियंत्रक सुनील कुमार वर्णवाल ने बताया कि परीक्षा बोर्ड ने यह निर्णय अधिकतर कॉलेजों के शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों के चुनाव ड्यूटी में रहने के कारण लिया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-1181-candidates-filed-nomination-in-five-blocks/">धनबाद

: पांच प्रखंडों में 1181 प्रत्याशियों ने किया नामांकन [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही