Search

 
 
 

धनबाद : विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

 
Dhanbad : झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति सभापति सह मझगांव विधायक निरल पूर्ति के नेतृत्‍व में 10 जुलाई को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-mafia-carrying-sand-in-broad-daylight-in-bhaura-and-sudamdih-area/">(Dhanbad)

पहुंची. सदस्‍यों ने सर्किट हाउस में जिले की विभिन्‍न योजनाओं की समीक्षा की. समिति में सरायकेला खरसावां के दशरथ गागराई, बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती व धनबाद विधायक राज सिन्हा शामिल थे. समिति ने वित्तीय वर्ष 2019-20, 2020-21, 2021-22 व 2022-23 में अब तक सभी विभागों की योजनाओं का प्राक्कलन, उसके खर्च व उपयोगिता प्रमाणपत्र आदि की बारीकी से समीक्षा की. सभापति निरल पूर्ति ने कहा कि धनबाद जिले में पिछले चार वर्षों में सड़क, पुल-पुलिया, भवन निर्माण, नगर निगम सहित अन्य विभागों की योजनाओं के लिए जारी राशि, खर्च आदि का अध्‍ययन किया. इस दौरान यह भी देखा गया कि जो योजनाएं लंबित हैं उसके क्‍या कारण थे और उसके संवेदक को डि‍बार किया गया या नहीं.

अधूरे काम के लिए जिम्‍मेदारों की बनाई सूची   

लक्ष्य और प्राक्कलन के अनुसार कौन-कौन सी योजनाएं समय पर पूरी हुईं और कौन अधूरी रह गईं इसकी सूची बनाई गई. यदि कोई योजना अधूरी रह गई, तो इसका जिम्मेदार कौन है और उस योजना का रिवाइज प्राक्कलन बनाया गया या नहीं, यदि बनाया गया तो कितनी प्रतिशत राशि कब-कब बढ़ाई गई आदि की जानकारी इकट्ठा की गई. जिस योजना में राशि खर्च नहीं हुई उसे किस खाते में जमा किया गया इसे भी नोट किया गया. काम कराने वाली एजेंसी और संवेदक का पूरा ब्योरा लिया गया. समिति ने परिवहन, स्वास्थ्य, बंदोबस्त, पंचायती राज, पेयजल एवं स्वच्छता, समाज कल्याण, सांख्यिकी, शिक्षा, खेल सहित अन्य विभागों की समीक्षा की. इससे पहले सभापति और समिति के सदस्‍य विधायकों के धनबाद पहुंचने पर डीसी संदीप सिंह गुलदस्‍ता भेंटकर उनका स्‍वागत किया. बैठक में धनबाद के डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत सहित सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-20-to-25-patients-of-chicken-pox-coming-daily-to-snmmch/">धनबाद

: SNMMCH में रोजाना आ रहे चिकन पॉक्स के 20 से 25 मरीज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही