Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नीट की परीक्षा देकर निकले स्टूडेंट्स के खिले चेहरे, कहा- पेपर था आसान

Dhanbad : मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में नामांकन के लिए नीट-2023 की परीक्षा 7 मई को आयोजित की गई. धनबाद जिले के 6  केंद्रों पर परीक्षा हुई. परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकतर विद्यार्थी खुश नजर आए. डीएवी कोयलानगर परीक्षा केंद्र से निकल रहे विद्यार्थियों ने बताया कि बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स तीनों विषयों के प्रश्न सामान्य थे. बायोलॉजी के प्रश्न हल करने में थोड़ी परेशानी आई, लेकिन  इसमें लगे समय की भरपाई केमिस्ट्री और फिजिक्स के आसान प्रश्नों ने कर दी. शहर के कोचिंग संस्थान गोल के निदेशक संजय आनंद ने बताया कि ओवरऑल पेपर आसान था. गोल में लगातार टेस्ट में भाग ले रहे बच्चों ने परीक्षा के बाद अच्छा रिस्पांस दिया है. बायोलॉजी के अधिकतर प्रश्न स्टेटमेंट बेस्ड और ऐसेप्शन एण्ड रीजन बेस्ड थे. तीनों विषय के प्रश्न एनसीईआरटी से ही थे. आनंद ने बताया कि परिक्षर्थियों से मिले फिडबैक के अनुसार, इस बार कट ऑफ वर्ष 2022 की तरह ही रहने की संभावना है.

70 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

देर शाम जारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में डीएवी कोयलानगर, स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा, इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग झरिया, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल बैंकमोड़, डीएवी सेनेटरी पब्लिक स्कूल लोदना और झारखंड पब्लिक स्कूल बलियापुर स्थित सेंटर में 3240 विद्यार्थियों की परीक्षा होनी थी. परीक्षा में 3170 विद्यार्थी उपस्थित हुए, जबकि 70 अनुपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : धबनाद">https://lagatar.in/dhabnad-marwari-yuva-manch-planted-at-11-places-in-the-city/">धबनाद

: मारवाड़ी युवा मंच शहर में 11 स्थानों पर लगाया प्याऊ  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही