Search

 
 
 

धनबाद : हाउसिंग कॉलोनी में आवास खाली कराने के विरोध में परिवारों ने दिया धरना

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/13-trains-started-operating-including-dhanbad-ranchi-intercity-express-alleppey/">(Dhanbad)

 की हाउसिंग कॉलोनी में अवैध रूप रूप से रह रहे लोगों के आवास खाली कराने के विरोध में पीड़ि‍त परिवारों ने 21 जून को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. धरना का नेतृत्‍व रविदास समाज संघर्ष समिति के संस्थापक दिलीप राम कर रहे थे. उन्‍होंने कहा कि हाउसिंग बोर्ड बरसात के मौसम में गरीबों के साथ अन्याय कर रहा है. घरों से जबरन सामान निकाल कर सील किया जा रहा है. बरसात के मौसम में बेघर हुए लोगो के समक्ष विकट समस्‍या उत्‍पन्‍न हो गई है. उन्होंने कहा कि पूरी हाउसिंग कॉलोनी में अतिक्रमण है. लेकिन कोर्ट के आदेश के नाम पर सिर्फ गरीब परिवारों के ही आवास खाली कराए जा रहे हैं. हाउसिंग बोर्ड ने जनता मार्केट के साथ-साथ कई पैसे वालों को राहत दी है. उन्‍होंने कहआ कि हाउसिंग कॉलोनी जिस जमीन पर बसी है वह यहां के गरीबों की ही है. यदि सील किए गए आवासों को जल्‍द नहीं खोला गया, तो हाउसिंग बोर्ड का घेराव किया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ddc-and-other-officials-practiced-yoga-at-golf-ground/">धनबाद

: डीडीसी व अन्य पदाधिकारियों ने गोल्फ ग्राउंड में किया योगाभ्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही