Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अनशनकारी की बेटी ने काटी अपनी कलाई की नस

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : बाघमारा विधायक ढुल्‍लू महतो के खि‍लाफ अनशन पर बैठे परिवार के बाकी बचे 3 लोगों को भी पुलिस 10 मई की दोपहर जबरन उठाकर एसएनएमएमसीएच, धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=306394&action=edit">

(Dhanbad) ले गई. पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ ओशक महतो की बेटी सुनीति कुमारी ने अपनी कलाई की नस काट ली. यह देख वहां मौजूद लोग आवाक रह गए. पुलिस भी कुछ देर के लिए सकते में आ गई. सुनीति‍ कुमारी ने कहा कि पुलिस ने ‍ढुल्‍लू महतो के इशारे पर यह कार्रवाई की है. उनका अनशन तोड़वाने के लिए जबरन अस्‍पताल ले जाया जा रहा है. पुलिस इससे पहले अशोक महतो की पत्‍नी कुंती देवी को उठाकर एसएनएमएमसीएच ले गई थी. आधा घंटा बाद दोबारा अनशन स्‍थल रणधीर वर्मा चौक पहुंची और अशोक महतो, उनकी बेटी सुनीति‍ कुमारी व बेटे को भी जबर्दस्‍ती गाड़ी में बैठाया और एसएनएमएमसीएच ले जाकर भर्ती कराया. पुलिस ने यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की टीम की जांच के बाद की. डॉक्‍टरों ने अनशन पर बैठे परिवार के चारों सदस्‍यों के स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की. सभी का बीपी लो था. शरीर में शुगर का लेवल भी काफी कम था. इसके बाद डॉक्‍टरों ने उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराने की सलाह दी. अशोक महतो अपने पूरे परिवार के साथ ज्ञात हो कि विधायक ढुल्लू महतो के आतंक से परेशान बाघमारा के चि‍टाही धाम निवासी अशोक महतो अपने परिवार के साथ 4 मई से धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर अनशन पर बैठे थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=306900&action=edit">धनबाद

: अनशन पर बैठे परिवार की तबीयत बिगड़ी, महिला को जबरन अस्‍पताल ले गई पुलिस [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही