Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अनशनकारी के बेटे को अस्‍पताल से छुट्टी, फि‍र अनशन पर बैठा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : बाघमारा विधायक ढुल्‍लू महतो से प्रता‍ड़ि‍त अशोक कुमार, उनकी पत्‍नी कुंती देवी व बेटी का इलाज एसएनएमएमसीएच, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=307049&action=edit">(Dhanbad)

में चल रहा है. जबकि बेटे सुमित कुमार को इलाज के बाद डॉक्‍टरों ने छुट्टी दे दी. अस्‍पताल से छूटते ही वह दोबारा रणधीर वर्मा चौक पहुंचा और अनशन पर बैठ गया. सुमित ने बताया कि ढुल्‍लू महतो के इशारे पर पुलिस ने परिवार का अनशन तोड़वाने की साजि‍श रची और 10 की दोपहर जबरन उठाकर अस्‍पताल में भर्ती करा दिया. उसने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी और विधायक ने जमीन खाली नहीं की, तब तक उसका अनशन जारी रहेगा. ज्ञात हो कि 10 मई की सु‍बह स्वास्थ विभाग की टीम अनशन स्थल पर पहुंची और अशोक महतो सहित पूरे परिवार के स्वास्थ्‍य की जांच की. जांच करने वाले डॉ. संजय कुमार ने चारों अनशनकारियों को अस्पताल ले जाने की सलाह दी. इसके बाद पुलिस की टीम ने उन्‍हें जबरन उठाकर एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच ले गई. अस्पताल जाने के दौरान अशोक महतो की बेटी सुनीति कुमारी ने अपनी कलाई की नस काट कर जान देने की कोशिश की. फिलहाल, अशोक महतो, कुंती देवी और सुनीति अस्पताल में इलाजरत हैं. बताते चलें कि विधायक ढुल्लू महतो के आतंक से परेशान होकर अशोक महतो अपने परि‍वार के साथ 4 मई से रणधीर वर्मा चौक पर अनशन पर बैठे थे. सोमवार को अनशन का सातवां दि‍न था. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=306961&action=edit">

धनबाद : अनशनकारी की बेटी ने काटी अपनी कलाई की नस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही