Search

धनबाद: हर्ल सिंदरी से यूरिया की पहली खेप ट्रेन से बर्दवान रवाना

Sindri: सिन्दरी (Sindri) हर्ल सिंदरी खाद कारखाने से नीमकोटेड यूरिया की खेप लगातार सड़क मार्ग से भेजी जा रही है. परंतु हर्ल ने रेलवे से 1250 मीट्रिक टन नीमलेपित यूरिया की पहली खेप विगत बुधवार को लगभग रात दस बजे पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिला के लिए रवाना की. दूसरी खेप की लोडिंग गुरुवार को भी जारी रही. यह जानकारी देते हुए हर्ल सिंदरी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिप्तेन राय ने बताया कि बुधवार की देर रात रेलवे साइडिंग में रेल अधिकारियों की मौजूदगी में यूरिया की मैनुअल लोडिंग की गई. लोडिंग में बाहरी मजदूरों ने योगदान दिया. उन्होंने बताया कि स्थानीय मजदूरों ने इस रैक लोडिंग में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है. रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि हर्ल द्वारा उत्पादित नीमकोटेड यूरिया की पहली खेप डीजल इंजन के माध्यम से भेजी गई है. हर्ल कारखाने में रेलवे के बिजली पोल की व्यवस्था नहीं होने के कारण डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp