Search

धनबाद : दुर्घनाग्रस्त छात्र की पहले की मरहम-पट्टी, फिर ली परीक्षा

Dhanbad : धनबाद  के पीके रॉय कॉलेज में 22 मई को परीक्षा देने आया छात्र रोड पार करते समय वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया. सेंटर पर पहुंचने के बाद कॉलेज कर्मियों ने उक्त छात्र का पहले उपचार किया. इसके बाद उसे परीक्षा में शामिल करवाया. फर्स्ट ऐड के लिए विद्यार्थी को अस्पताल ले जाने का प्रस्ताव भी दिया, लेकिन विद्यार्थी ने घायल अवस्था में परीक्षा देने की बात कही. प्राचार्य कौशल कुमार ने भी छात्र के हौसले की सराहना की. ज्ञात हो कि पीके रॉय कॉलेज में यूजी सेमेस्टर-5 का परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जीएन कॉलेज का उक्त छात्र कॉलेज के पास सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था. कॉलेज कर्मियों ने दिलीप झा के नेतृत्व में छात्र को फर्स्ट ऐड ट्रीटमेंट दिया. प्राचार्य कौशल कुमार ने बताया कि कॉलेज के पास स्पीड ब्रेकर और फुटपाथ नहीं है. इससे विद्यार्थियों को सड़क पार करने में काफी परेशानी होती है. अक्सर दुर्घटना होती रहती है. वे कॉलेज की ओर से स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग जिला प्रशासन से करेंगे. यह भी पढ़ें : कर्मनाशा">https://lagatar.in/goods-train-derailed-near-karmnasha-trains-coming-to-dhanbad-were-stuck-at-different-stations/">कर्मनाशा

के पास मालगाड़ी बेपटरी, धनबाद आने वाली ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर फंसी रहीं  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp