Search

 
 
 

धनबाद: एक ही योजना का हुआ दो बार शिलान्यास, श्रेय लेने की मची होड़

 

पहली बार विधायक व दूसरी बार जिप सदस्य पिंकी मरांडी ने रखी नींव

 Nirsa : निरसा विधानसभा क्षेत्र के बेलकुपा पंचायत अंतर्गत लगभग 1 करोड़ 27 लाख राशि की लागत से डीएमएफटी योजना के अंतर्गत बेलकुपा से डूभी तक (1.5km) पथ निर्माण का शिलान्यास पिछले दिनो निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता कर चुकी थी. परंतु शुक्रवार 28 जुलाई को एक बार फिर इस योजना का शिलान्यास धनबाद जिला परिषद क्षेत्र संख्या 7 के जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी द्वारा किया गया. दूसरी बार शिलान्यास के सम्बंध मे जिप सदस्य पिंकी मरांडी का कहना है कि मंत्रिमंडल से भेजी गई चिट्ठी के अनुसार संवेदक द्वारा इस योजना के शिलान्यास मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सूचना देना अनिवार्य है. परंतु संवेदक ने ऐसा नहीं किया. उनके द्वारा कल मुझे सूचना दी गई और आज एकबार फिर इसका शिलान्यास किया जा रहा है. हालांकि इस सड़क निर्माण की अनिवार्यता को देखते हुए मैंने भी अपने लेटर पेड मे आवेदन लिखकर संबंधित अधिकारी को देने का काम किया. वही शिलान्यास के दौरान शिलापट्ट में योजना की प्राक्कलित राशि अंकित नहीं देखी गई. जिप सदस्य ने कहा कि राशि अंकित होना अनिवार्य है और संवेदक इसे जरूर अंकित करे. उन्होंने संवेदक से कहा कि कार्य मे गुणवत्ता की कमी को स्वीकारा नहीं जाएगा. कमी पाए जाने पर इशिकायत की जाएगी. इधर एक ही कार्य का दो बार शिलान्यास होने से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही