Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निरसा अनुमंडल में जारी है बालू तस्करी का खेल, स्थानीय प्रशासन बेफिक्र

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) धनबाद डीसी के आदेश के बावजूद निरसा अनुमंडल में बालू तस्करी का कारोबार बदस्तूर जारी है. रात के अंधेरे में चिरकुंडा एवं निरसा क्षेत्र के बालू घाट से बालू की तस्करी हो रही है. रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच निरसा एवं चिरकुंडा थाना और पंचेत ओपी क्षेत्र में घाट से बालू उठाव बेरोकटोक चल रहा है. हालांकि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर पूरे राज्य में बालू उठाव पर रोक लगी है.

    डीसी ने लगा चुके हैं अधिकारियों को फटकार

बतातें चलें कि बालू उठाव की खबर पर धनबाद डीसी संदीप सिंह ने कई अधिकारियों के साथ बालू घाट का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान बालू कारोबार की बात सामने आने पर डीसी ने कई अधिकारियों को  फटकार भी लगाई थी. बावजूद यह कारोबार चल रहा है.

      सेटिंग-गेटिंग का है बोलबाला

सूत्रों की मानें तो बालू कारोबारी स्थानीय थाना से सेंटिंग गेटिंक कर यह काम कर रहे हैं. बताया जाता है कि मंथली सेटिंग के कारण स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी चुप्पी साध रखी है. सूत्र बताते हैं कि रात 12 बजते ही क्षेत्र के विभिन्न घाटों से बालू उठाव शुरू होता है. सुबह 4 बजते-बजते यानी चार घंटे में करीब दो दर्जन वाहनों से बालू गंतव्य तक पहुंच जाता है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-students-of-jharia-vihar-visited-iit-ism/">धनबाद

: झरिया विहार के छात्रों ने किया आईआईटी आईएसएम का भ्रमण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही