Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: महंगाई एवं बेरोजगारी से देश की आम जनता त्रस्त : पवन महतो

Katras :  कतरास (Katras) मार्क्सवादी युवा मोर्चा दक्षिणी बौआ कला पंचायत के सदस्यों की बैठक ईस्ट बसुरिया फुटबॉल मैदान में संजय दास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मार्क्सवादी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन महतो ने कहा कि बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी से देश की आम जनता त्रस्त एवं आक्रोशित है. इसका खामियाजा मोदी सरकार को 2024 में भुगतना पड़ेगा. 2014 से 2023 के बजट में केवल पूंजीपति वर्ग को बढ़ावा देने का काम किया गया है. गरीब-पिछड़ों के लिए कोई कार्य धरातल पर नहीं उतरा. यह पूरी तरह अडानी-अंबानी की सरकार है. इस सरकार से गरीबों का भला होने वाला नहीं है. गरीबों को मुफ्त अनाज देने के नाम पर सस्ती लोकप्रियता बटोरी जा रही है, जबकि गैस, खाद्य पदार्थ, दवा, कलम, कॉपी, किताब आदि महंगा कर गरीबों का खून चूस रही है. बीसीकेयू शाखा अध्यक्ष दुलाल चंद्र बाउरी ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और केंद्र सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है. नौकरी के नाम पर पकौड़े तलने की सलाह दी जा रही है. युवा जागें और केंद्र की मोदी सरकार से जवाब-तलब करें. बैठक में मार्क्सवादी युवा मोर्चा दक्षिणी बौआकला का अध्यक्ष संदीप बाउरी, सचिव अमृत तंतुबाई, उपाध्यक्ष और धनु दत्ता व सह सचिव आनंद रवानी को बनाया गया. बैठक में भवानी दास, डगरू बाउरी, मनोज रवानी, दीपक तांती, सोहन महतो, किशोर महतो, प्रदीप रवानी, अर्जुन रवानी, अमरजीत रवानी, भुवन आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही