Search

 
 
 

धनबाद: वर पक्ष के शादी से इनकार करने पर युवती ने लगा ली फांसी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी शराफतपुर निवासी कुर्बान अंसारी की 19 वर्षीय पुत्री तरन्नुम बानो ने सोमवार 25 जुलाई की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जोड़ापोखर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका की मां मुफीदा खातून ने थाना में लिखित शिकायत करते हुए कहा है कि उनकी पुत्री का निकाह दो वर्ष पूर्व डिगवाडीह बूढ़ीबांध निवासी नसीम के पुत्र आसिफ अली से तय हुआ था. दो लाख रुपये दहेज एवं गाड़ी की मांग लड़का पक्ष ने की थी. दहेज की मांग पर सराफतपुर कौमी पंचायत ने समझौता कराया. बकरीद के बाद 11 जुलाई को दोनों का निकाह होने वाला था. परंतु लड़का पक्ष मुकर गया और विवाह नहीं हुआ. उसके बाद से ही लड़की मानसिक रूप से बीमार होने लगी. सोमवार की सुबह उसने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मुफीदा के बयान पर चार लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें युवक आसिफ अली, पिता नसीम, मां फातिमा जोहरा, भाई अकबर अली, बहन जेबा परवीन शामिल है.जोरापोखर पुलिस नसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. नसीम का कहना है कि उसने दहेज के मांग नहीं की. पुत्र आसिफ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण निकाह नहीं कर पा रहे थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-patients-with-home-isolation-are-not-getting-telemedicine-service/">धनबाद

: होम आइसोलेशन वाले मरीजों को नहीं मिल रही टेलीमेडिसिन सेवा [wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही