Search

 
 
 

धनबाद : सीएमआरआई (सिम्फर) के गार्ड के साथ दबंगों ने की मारपीट

 
गार्ड ने पुलिस को दिया बदमाशों के कार का नंबर, छानबीन में जुटी पुलिस
Dhanbad : सीएमआरआई (सिम्फर) के मेन गेट के पास शुक्रवार 18 अगस्त को कार सवार दबंगों ने सुरक्षा गार्ड के साथ की मारपीट की और सुरक्षा पोस्ट में तोड़-फोड़ मचाई. गार्ड प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह एक बलेनो कार से कुछ लोग आए और मेन गेट से प्रवेश करने लगे. जिसके बाद उसने उन्हें गाड़ी साइड में लगाकर प्रवेश रजिस्टर में एंट्री लिखने को कहा. रजिस्टर में एंट्री की बात उन्हें नागवार गुजरी और सभी कार से उतरकर उसके और उसके साथी के साथ मारपीट करने लगे. इस दौरान युवकों ने कुछ और लोगों को बुला लिया. इसके बाद वह 8 की संख्या में हो गए और दोनो के साथ मारपीट की. साथ ही सुरक्षा पोस्ट में भी जमकर तोड़-फोड़ की. हो हल्ला होने से धीरे-धीरे भीड़ एकत्रित होने लगी. जिससे मौके का फायदा उठाकर सभी भाग गए. इस मामले को लेकर सिम्फर के अधिकारी और सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद सिम्फर पदाधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए. सिम्फर पदाधिकारी ने बताया कि बदमाशों की गाड़ी का नंबर पुलिस को दिया गया है. सदर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज़ कर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-if-50-thousand-is-outstanding-then-electricity-will-be-cut-target-of-40-crores-in-august/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : 50 हज़ार है बकाया तो कटेगी बिजली,अगस्त में 40 करोड़ का टारगेट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही