Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  सरकार अपनी व मंत्री भी अपना, पता नहीं कब होगा पूरा सपना

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  जिला कांग्रेस कार्यालय में हाईकोर्ट के आदेश पर जिला परिषद ने 12 वर्षो से ताला जड़ रखा है. दिलचस्प यह है कि इस विभाग के मंत्री आलमगीर आलम हैं, जो कांग्रेस पार्टी के हैं. पिछले पांच दिनों से कांग्रेस पार्टी अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़क पर है. अपनी ही पार्टी के मंत्री आलमगीर आलम के पास कांग्रेस कार्यालय खोलने का मुद्दा रखने की बजाय सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. ज्ञात हो कि धनबाद जिला परिषद ने किराया को लेकर अपनी तीन बड़ी प्रॉपर्टी पर दावा ठोंकते हुए कोर्ट की शरण ली थी. कोर्ट ने भुगतान करने का आदेश दिया. यूनियन क्लब को छोड़, इंटक और जिला कांग्रेस पार्टी ने भुगतान नहीं किया. नतीजा है कि इंटक और जिला कांग्रेस कार्यालय में ताला लटका है और उसी से सटे यूनियन क्लब में मस्ती का आलम है. सोमवार 17 अप्रैल को पांचवें दिन भी लुबी सर्कुलर रोड़ स्थित पुराना कांग्रेस कार्यालय का ताला खुलवाने को लेकर आंदोलन जारी रहा. पांचवें दिन गोविन्दपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से धरना दिया गया. संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कार्यालय खुलवाने को लेकर धनबाद के कांग्रेसी रांची में जोरदार आंदोलन करेंगे. इस मौके पर झारखंड  प्रदेश सचिव वैभव सिन्हा, बीके सिंह, रमेश जिंदल योगेंद्र योगी, नवनीत नीरज, अक्षयवर प्रसाद, दिनेश सिंह, रामचंद्र शर्मा, अनिल साव, पप्पु कुमार तिवारी सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही