Search

 
 
 

धनबाद : जिले के किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर बैल देगी सरकार

 

बीपीएल कार्डधारी 28 जुलाई तक पशुपालन विभाग में कर सकते हैं आवेदन

Dhanbad : धनबाद जिले के छोटे व सीमांत किसानों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार कृषि कार्य को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर दो बैल उपलब्ध कराएगी. 10 प्रतिशत राशि का भुगतान किसानों को खुद करना होगा. 2 से 3 साल के देसी नस्ल के दो बैल पशुपालन निदेशालय द्वारा सूचीबद्ध आपूर्तिकर्ता के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे. यह जानकारी जिला पशुपालन विभाग ने 7 जुलाई को सूचना जारी कर दी है. जिला कृषि विभाग ने धनबाद के किसानों को 24 जोड़ा बैल देने का लक्ष्य रखा है. 28 जुलाई तक किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए उन्हें स्थानीय निवासी होने के साथ बीपीएल श्रेणी का होना जरूरी है. इच्छुक किसान जरूरी कागजात के साथ जिला या प्रखंड पशुपालन कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-workers-staged-a-sit-in-at-the-co-office-to-open-the-lock-of-the-congress-office/">धनबाद

: कांग्रेस कार्यालय का ताला खुलवाने के लिए कार्यकर्ताओं ने सीओ ऑफिस पर दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही