Search

 
 
 

धनबाद :  रेलवे में नौकरी के बहाने मुखिया पति ने ठग लिये 2 लाख 20 हजार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर गोपालपुर पंचायत के मुखिया पति सपन नाग पर शमसुद्दीन नामक व्यक्ति ने ठगी का आरोप लगाया है. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्थित झाड़ू खामा निवासी भुक्तभोगी का आरोप है कि उनके लड़के को रेलवे में दिलाने का प्रलोभन दे कर उससे निरसा थाना क्षेत्र के गोपालपुरा कॉलोनी निवासी सपन नाग ने 2 लाख 20 हजार रुपये ठग लिये. उन्होंने निरसा थाना में शिकायत भी की थी. शमसुद्दीन के यह एक गिरोह है, जिसमें और भी कई बेरोजगारौं को ठगा गया होगा. इन लोगों की पहुंच रेलवे के हर कार्यालय में है. इस कारण कोई भी इन लोगों के झांसे में आसानी से आ जाता है. इधर मुखिया पति सपन नाग ने बताया कि उन्हें भी किसी ने झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया. उन्होंने कहा कि कई लोगों से उन्होंने 6 लाख 60 हजार रुपये नौकरी के नाम पर लिये थे. सभी का पैसा वापस कर दिया जाएगा. यह भी पढ़ें: सिंदरी">https://lagatar.in/sindri-dead-body-of-hanging-youth-found/">सिंदरी

: फांसी पर लटके युवक का शव बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही