सिविल सर्जन से की तोपचांची चिकित्सा पदाधिकारी श्वेता गुंजन पर कार्रवाई की मांग
Topchachi: तोपचांची प्रखंड मुखिया संघ की बैठक शनिवार 17 जून को चितरपुर में हुई. बैठक में विगत शुक्रवार 16 जून को जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह व जिला परिषद सदस्य विकास कुमार महतो के साथ दुर्व्यवहार की निंदा की गई. तोपचांची प्रखंड मुखिया संघ के सदस्य कपिल सिंह ने बताया कि जिला परिषद अध्यक्ष जैसे ऊंचे पद पर आसीन व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार शोभनीय नहीं है. धनबाद सिविल सर्जन तत्काल तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी श्वेता गुंजन पर कार्रवाई करे. जनप्रतिनिधि के साथ दुर्व्यवहार तोपचांची प्रखंड मुखिया संघ बर्दाश्त नहीं करेगा. मौके पर सीताराम महतो, परीक्षित सिंह, द्वारिका प्रसाद महतो, दयानंद प्रमाणिक, अजमत अंसारी, गुलाम सरवर खान, लालचंद महतो, बैजनाथ महतो, अजय महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment